मित्रगण, जो मेरे साथ रेगुलर जुड़े हुए हैं।

Tuesday, June 16, 2020

NIDHI VOL-2 : THE SECRET AGENT-5

थोड़ी देर तक फिर कमरे में सन्नाटा छा जाया रहा पर जल्द ही डॉन ने उस सन्नाटे को तोड़ते हुए पूछा -

' तो वह लॉक कैसे खुलेगा.….. '

' key.. ' निधि ने बीच में ही डॉन को टोका

क्या ? - डॉन ने हड़बड़ाकर पूछा।

' Key तो यही है वो दरवाजा कैसे खोलेगा ....गाड़ी की key '  निधि ने अपने जूठे हाथ हवा में लटकाते हुए डॉन को दिखाई

' वो ... पागल भी ना.... चाभी तो ले जाता ....जाओ यह चाभी उसे देख कर आओ ,  डॉन ने अपने एक और आदमी को इशारा किया, आदमी ने टेबल पर पड़ी चाबी उठाई और उसके पीछे चला गया ।

' यह सूटकेस वॉइस कमांड से ऑपरेट होता है ... एक वर्ड बोलना पड़ेगा जो कि इसका पासवर्ड है जिसके बाद यह ओपन हो जाएगा ' निधि चावल वाले हाथों को अपनी जीभ से चाटने लगी और सब उसकी इस हरकत को देख रहे थे ।

' और ...वो क्या है '  डॉन ने हल्के से पूछा मानो बातों ही बातों में जवाब जानना चाहता हो ।

' वही तो बताना नहीं ..... फिर डील कैसे करेंगे , निधि मुस्कुरा दी

' ओह ..... यह तो मैं पूछना ही भूल गया... तुम मुझ पर विश्वास नहीं करती ...और मैं तुम पर ....तो ऐसे में हम डील करेंगे कैसे '  डॉन ने अचंभित होते हुए पूछा ।

' सौदा 100 करोड़ का हो रहा है या 500 का ... ' निधि फिर से गंभीर हुई

' 500 करोड़ का ... ' डॉन ने शैतानी मुस्कुराहट दिखाई

' ओह .... तो ठीक है । मैं एक अकाउंट नंबर दूंगी... आप उसमें मनी ट्रांसफर करेंगे और मैं आपको यह सूटकेस ओपन करके दूंगी ' निधि के चेहरे के भाव बिल्कुल भी नहीं बदले ।

' अगर धोखा हुआ तो ? '

' मरने से पहले कोई क्या धोखा करेगा .. भला ' निधि ने चेहरे पर मायूसी के भाव झलकाए

' तुम्हारा कोई विश्वास नहीं ... स्पेस अकैडमी की नंबर वन एजेंट हो ...मरते वक्त भी बहुत कुछ कर सकती हो ... तुम्हारे कारनामों के बारे में सुना है मैंने ' डॉन ने अपना तर्क रखा

' 15 सेकंड ... 15 सेकंड लगते है मनी को एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर होने के लिए और 10 सेकंड सूटकेस को खुलने में । अगर एक बार पासवर्ड लगा दिया जाए .... तो तुम्हारे पास 5 सेकंड होगी अपनी अगली प्रतिक्रिया के लिए ...इन 5 सेकंड में तुम कुछ भी कर सकते हो । निधि ने अपनी बात समझाइए ‌

' क्या यह सही कह रही है ' डॉन ने पास खड़े आदमी से पूछा जो कि हैकर विशेषज्ञ था

' हां सर .. ' हैकर विशेषज्ञ ने थोड़ी देर सोच कर जवाब दिया

' ओके .. डन ...  लाओ अकाउंट नंबर दो ' डॉन मान गया

निधि कुछ देर रुकी और इधर उधर देखा ।

' एक्चुअली ..! '  निधि ने हाथ अपने माथे पर रख लिया

' अब क्या हुआ ' डॉन ने पूछा

' मेरा पर्स ...  वो नीचे रिस्पेक्शन पर बात कर रही तो वही भुल आई .... उसमे बैंक अकाउंट कॉपी थी न्यू अकाउंट है तो नंबर भी याद नहीं .. ' निधि ने फिर से चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई ।

' कैसी सीक्रेट एजेंट हो तुम ... सब कुछ भुलती जा रही हो ' निधि की शक्ल देख डॉन ने ताना कसा

' आज ही हो रहा है ये सब ... पहले ऐसा कभी नहीं हुआ '  निधि ने बड़ी ही मासूमियत और अदबता से जवाब दिया

' जाओ जाकर नीचे से इसका पर्स लेकर आओ '  डॉन ने पास खड़े आदमी से कहा जो हैकर्स विशेषज्ञ था ।

हैकर विशेषज्ञ पर्स लेने के लिए निकल गया ।

' वह वाइट कलर का है .. ' निधि ने पीछे से उसे टोकते हुए कहा ।

कमरे में फिर से एक बार शांति छा गई । बस चम्मच के प्लेट से टकराने की आवाज ही हो रही थी जिसका इस्तेमाल इस वक्त डॉन कर रहा था ।

_______

' आपका आदमी अभी तक पानी लेकर क्यों नहीं आया ' निधि ने अपने हाथों की हालत देखी‌ ।



डॉन ने अपने आदमियों को घुरा

स स सर... नीचे बहुत भीड़ है ना इसलिए ' आदमी ने डरते हुए जवाब दिया ... ' मैं अभी नीचे देख कर आता हूं ' दूसरे आदमी ने कहा और वो उसे नीचे देखने निचे चला गया ।

डॉन का खाना लगभग खत्म होने वाला था । निधि का ध्यान अपने कान के पीछे के बालों को सही करने में था ‌। अपने चावल वाले गंदे हाथों से बालों को बचाते हुए निधि अपने बालो को सही करने की कोशिश की जो की उसकी काफी मनमोहक अदा थी ।

"तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड .... अफेयर ... कुछ .... है ।"     डॉन ने आखिरी लेग पीस उठाया

"क्या .. !"  निधि चौंकी । उसने अपनी आंखें बड़ी करते हुए डॉन को देखा

' तुम मरने वाली हो ... आखिर के इस समय में तुम किसी को याद नहीं करना चाहोगी ' डॉन ने अपनी बात बदली और अपनी अंदर आकर्षण वाली घबराहट को छुपाते हुए हुए उसने स्पष्ट तरीके से कहा ।

' नहीं ..... ऐसा कोई नहीं है .... जिसे मैं मरते वक्त याद करना चाहूं ' निधि ने ऊपर देखते हुए जवाब दिया मानो मन ही मन वह वह इस बात पर विचार कर रही हो ।

' ओ ... मतलब तुम भी मेरी तरह अकेली हो ... ' डॉन ने खाना खत्म किया और एक लंबी डकार ली

"पर मैंने तो सुना था आपकी 6  साल की बेटी है..." निधि ने अगले ही पल बिना रुके कहा । यह सुनते ही डॉन की लंबी डकार खांसी में बदल गई ।

डॉन ने खुद को जैसे तैसे कर संभाला

' तुम्हें कैसे पता चला .....यह बात तो आज तक मैने उसकी मां को भी पता नहीं लगने दी ' डॉन हैरान था

' ओ ..तो.. मतलब मां भी है ' निधि ने हल्की मुस्कुराहट दिखाई

"हां पर यह खबर तुमको किसने दी..... कौन है वह घर का भेदी ..... " डॉन ने अपने आदमियों को शक की नजरों से घुरा "... पर इन्हें भी यह नहीं पता ... डॉन ने वापस निगाहें निधि की तरफ घुमाई"

' मुझे भी नहीं पता था ...मैंने तो ऐसे ही कहा था... सिर्फ गेस किया ' निधि ने डॉन के सवाल की सफाई दी

' पर तुम्हारे सारे गेस सही कैसे जाते हैं ' डॉन ने अपने कोर्ट की दाई जेब से सिगरेट निकाली और सहज होते हुए जानने की जिज्ञासा दिखाई ।

"कोई साइंटिफिक लॉजिक नहीं ...अगर सही हुआ तो ठीक है ..नहीं तो ... ईट इज जस्ट ए गेस।" निधि ने अपने कंधे उचकाए‌ ।

' ठीक है तो मैं तुम्हारे बारे में कुछ गेस करता हूं ....'  डॉन ने लाइटर से सिगरेट जलाई पर पहली बार मैं सिगरेट नहीं जली । डॉन ने फिर लाइटर जलाया , ' तुम्हारे मम्मी-पापा एक कार एक्सीडेंट में मारे गए .. है ना ' डॉन ने धुआं ऊपर की ओर छोड़ा ।

"जी नहीं .... ।‌" निधि ने जवाब दिया

"तो पापा की बीमारी में ... और मम्मी की तुम्हारे पैदा होते ही .." । डॉन ने अनुमान लगाया

"नहीं ...... ।" निधि ने फिर जवाब दिया

"तो दोनों की बीमारी में ... ।" डॉन ने फिर धुआं हवा में छोड़ा

"नहीं ...नहीं ...नहीं ....  पापा एक एजेंट थे जिन्हें किसी ने गोली से उड़ा दिया ... मां उन्हें तो पहले किसी ने उड़ाया था...तब मैं सिर्फ 10 साल की थी" निधि के चेहरे पर उदासी के भाव छा गए

"तो फिर तुम्हारा पालन पोषण किसने किया" डॉन अब तक आधी सिगरेट पी चुका था

"स्पेस अकैडमी के सीईओ कैप्टन रोड ने ... 10 साल की उम्र में जब मैं अकेली थी तब वह मुझे अपने साथ ले गए ...  जिसके बाद मैंने स्पेस अकैडमी में अपनी पढ़ाई लिखाई की .. ट्रेनिंग ली ... छोटे-मोटे काम किए और पापा की तरह एक एजेंट बन गई"

' ओह... सो सेड .... मैं तो यह जिंदगी भर गेस नहीं कर पाता '  डॉन निधि में काफी रुचि दिखा रहा था और सिगरेट के धुए का भी आनंद ले रहा था ..... , ' अच्छा ठीक है अब तुम मेरे बारे में कुछ और गेस करके बताओ ' डॉन ने धुआं निधि की तरफ छोड़ते हुए कहा

"क्या ….?" निधि ने पूछा

' कुछ भी .... ओके यह बताओ यहां आने से पहले मैंने क्या किया ' ‌डॉन निश्चिंत था की निधि इस बारे में नहीं गेस कर पाएगी ।

निधि ने गौर से डॉन को देखा और उसके हर एक हिस्से पर बारीकी से नजर की फिराई और फिर पास रखें सूटकेस पर ध्यान दिया और चेहरे पर खुशी के भाव देते हुए हल्के से मुस्कुराते हुए बोली

'  यह तो बहुत सिंपल है ...क्या आप कुछ और नहीं पूछ सकते '  निधी की मुस्कुराहट जारी थी

' क्या..! ' एक पल के लिए डॉन के पैरों तले जमीन ही खिसक गई  ' कहां था बताओ ...अगर सिंपल है तो ' डॉन ने कहा

' ठीक है हल्का सा इशारा दूंगी ....खुद समझ जाना यहां आने से आने से पहले आप ....शहर से लगभग 15 किलोमीटर .... नहीं अकॉर्डिंग टू यू ...19 किलोमीटर ... पहाड़ी इलाके .... और उसमें भी शायद किसी खाई के पास ... ' निधि ने अपनी बात खत्म की

"हम कितने लोग थे ?" डॉन ने अटकते हुए कहा

' साफ-साफ तो नहीं बता सकती ... पर अभी जो आदमी यहां है ... उनमें से....'  । निधि ने कमरे में बचे आदमियों को घुरा , ' सिर्फ दो आदमी आपके साथ थे '

"क्या कर रहे थे ?" डॉन के सिगरेट अभी भी वही की वही थी जहां पहले थी । उसके हैरान होने की सीमा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही थी ।

' इसमें कौन सी मुश्किल बात है ....डॉन हो तो डील करने ही गए होगे .... और इस बात की भी 99% संभावना है कि डील के बाद आपने उस आदमी को उसी खाई मे गिरा दिया होगा '  निधि ने लंबी सांस ली ।

डॉन पूरी तरह से हैरान था ।

' इतना सब कुछ बताना ...वह भी बिल्कुल सही .... सिर्फ गेस तो नहीं हो सकता ' डॉन ने रुकी हुई सिगरेट को वापस पीना शुरू किया

' हां इस बार गेस के साथ थोड़ा लॉजिक भी काम आ गया ' निधि ने अपनी तरफ आ रहे धुएं को हाथ से हटाने की कोशिश की

' और वो लॉजिक क्या था ' डॉन ने धुएं का एक और गश निधि की तरफ छोड़ा , " तुम बता सकती हो .... वैसे भी कुछ ही देर में तुम मरने वाली हो "

निधि ने ठहरते हुए कुछ सोचा जैसे ही मन ही मन यह कहना चाहती हो कि वह तो वक्त ही बताएगा कौन मरने वाला है और कौन नहीं , फिर टेबल पर पड़े एक चम्मच को उठाकर उंगलियों में घुमाते हुए कुर्सी पीछे खिसकाई और डॉन की तरफ देखा और कहना शुरू किया ।

कुछ खास नहीं ... वही पुराने जासूसी नुस्खे ... जो हर बार काम आते हैं ... जूतों की मिट्टी अगैरा वगैरा... जो आपको जगह के बारे में बताती है ... आपके जूतों पर भी मिट्टी लगी हुई है जो कि गीली है .... इससे दो चीजें पता चलती है ... पहली कि आप किसी मिट्टी वाली जगह पर थे ... और दूसरी वहां पर किचड़ था ... फिर काम आता है आपका नॉलेज और मिट्टी का रंग ..... जो कि लाल रंग की थी और वह यहां सिर्फ पहाड़ी इलाके में पाई जाती है ... संभावना को और मजबूत करने में काम आता है .....मौसम की जानकारी और कपड़ों की हालत ..... आपकी पैंट नीचे से गीली है और कोट में हल्की नमी ... जिसका पता तब लगा जब आप सिगरेट जला रहे थे और वह देरी से जली ...  यह सब हुआ नमी की वजह से .... जो इस बात की ओर इशारा करता है कि .... हाल फिलहाल में आप बारिश वाली जगह से आए हैं और यहां मौसम की जानकारी बताती है कि .... बारिश तो सिर्फ पहाड़ी इलाके में हो रही है ... तो इन सब बातों से पहला पॉइंट क्लियर होता है कि आप कहां थे ... फिर आप का दूसरा सवाल कि कितने लोग थे ... तो इसका पता भी बाकि आदमियों के जूते देखकर लग गया .... अब आपका तीसरा सवाल कि क्या कर रहे थे ... यह तो और भी सिंपल है डॉन हो ..तो गुल्ली डंडा तो खेलने गई नहीं होंगे ...वहां भी डील ही कर रही होगे ... अब चौथा प्वाइंट जो कि मैंने ऐड किया ... डील के बाद आदमी को मारने वाला ... सूटकेस आपके पास है जो ऑफकोर्स मेरे लिए तो बिल्कुल नहीं है ... क्योंकि 100 करोड़ की मिनिमम डील अमाउंट एक सूटकेस में तो आती नहीं.... इससे आप जैसे लेकर गए थे वैसे ही ले आऐ.... यहां मैंने जस्ट लॉजिक की जगह गेस किया कि आप ने आदमी को उसी खाई से नीचे गिरा दिया होगा .... जो कि बाई चांस ....सही निकल गया । निधि ने इस बार और भी ज्यादा लंबी सांस ली ।

No comments:

Post a Comment