मित्रगण, जो मेरे साथ रेगुलर जुड़े हुए हैं।

Wednesday, June 17, 2020

NIDHI VOL-2: THE SECRET AGENT-6



डॉन का मुंह उतरा हुआ था । वह हैरान था कि आखिर कोई ऐसे छोटी-छोटी बातों से पूरी घटना का विवरण कैसे दे सकता है ‌।

" दाद देनी होगी तुम्हारी इस काबिलियत की, तुम्हारे जैसे एजेंट सच में बहुत दूर की सोचते हैं,पर खैर अफसोस है मुझे इस बात का, मैं तुम्हें स्वर्ग में जाने की शुभकामनाओं के सिवा और कुछ नहीं दे सकता"  डॉन‌ ने एक समान पूर्वक अंदाज में कहा

“ मैं भी यही उम्मीद करूंगी कि आपकी बातों को सही साबित कर सकूं,पर लगता नहीं ऐसा होगा " मन के भावों को छुपाकर निधि ने एक मुस्कान दिखाइए। यह एक कुटिल मुस्कान थी।

" तुम्हारी बातें दो तरफा है, शायद तुम यहां बैठे-बैठे किसी खास तरह की योजना बना रही हो जिसे तुम बच सको, पर तुम्हारा बचना नामुमकिन है"

"आप गलत सोच रहे हैं मुझे बचने की बिल्कुल नहीं पड़ी, मैं तो खुद मरना चाहती हूं, कई बार कोशिश की पर अक्सर इस कोशिश मे में हर बार हार गई"

" हा हा हा, यह तो वह वाली कहावत हो गई क्या नाम था उसका, हां!!! जान हथेली पर लेकर चलना, पर आज ऐसा नहीं होगा" डॉन ने अपनी टाई को थोड़ा सा ठीक किया ।

"वह तो अब वक्त ही बताएगा, तुम्हारे आदमी अभी तक आए नहीं, उन्हें बाहर गए काफी देर हो चुकी है"

" हां यही तो मैं देख रहा था मेरा तो इस पर ध्यान ही नहीं गया, अरे ओ चिलगोजे के बच्चे बुलाओ सबको, क्या कर रहे है इतनी देर से बाहर वो सब"डॉन ने अपने एक आदमी की तरफ देखते हुए कहा ।

" वैसे मैं तुमसे एक बात जानने में अति उत्साहित हूं तुम मेरे परिवार के बारे में कैसे जानती हो अर्थात तुमने मेरे परिवार के बारे में कैसे जाना, वह सिर्फ एक गैस ( guess) नहीं हो सकता, मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूं और आज तक मैंने उसके बारे में किसी को नहीं बताया और ना ही किसी को पता लगने दिया"

"अगर सच कहूं तो हमें इन सब के बारे में पहले से ही खबर थी, शायद तुम्हें नहीं पता स्पेस एकेडमी अपने शिकार की हर चीज की जानकारी रखती है, यहां आने से पहले मुझे हर वह जानकारी दी गई थी जो तुम्हारे बारे में उन्हें पता है, तुम मुझे अन्दर से काफी भले इंसान लग रहे हो, मैं तो तुम्हें यही हिदायत दूंगी की अगर तुम अपनी बेटी की फिक्र करते हो तो अपने आप को कानून के हवाले कर दो, कुछ नहीं पड़ा इस तरह के कामों में, यह काम एक खतरनाक भविष्य की ओर लेकर जाता हैं।"

" मुझे अपने भविष्य की बिल्कुल फिक्र नहीं"

" मैं तुम्हारी बेटी के भविष्य की फिक्र कर रही हूं, यह काम उसके भविष्य को खराब कर रहा हैं"

"आई डोंट केयर, वो खुद को संभालना जानती है"

निधि की बातों ने डॉन को काफी शांत कर दिया था। निधि की बातें सीधे डॉन के दिल पर असर कर रही थी। कुछ देर रुकते हुए निधि फिर बोली

"क्या तुम्हारी बेटी जानती है कि तुम ये सब..."

"नहीं, बिल्कुल नहीं"

"ओह...."

तभी एक आदमी अंदर प्रवेश करता है, यह वही आदमी था जो अभी अभी बाहर दूसरे आदमियों का पता लगाने गया था। वह काफी घबराया हुआ था, उसके चेहरे से पसीना छूट रहा था।

" डॉन धोखा !!!! धोखा हुआ है हमारे साथ, उन्होंने हमारे बाहर के सभी आदमीयों को मार दिए"

"क्या" डॉन हड़बड़ा कर बोला। ,"मतलब यह इस की साजिश थी, यह जानबूझकर हमें बातों में उलझा कर रख रही थी ताकि इस की टीम बाहर अपना काम कर सके, तुमने धोखा किया है हमारे साथ तुम नहीं बचोंगी"

डॉन अपना रिवाल्वर निकालता है और उसे निधि की तरफ तान देता है ।

" देखो ऐसा कुछ नहीं है, मेरी बात समझने की कोशिश करो , हम सिर्फ चीजों को सही करने की कोशिश कर रही हैं, तुम्हारे आदमी को मारा नहीं गया है वह सही सलामत है " निधि ने अपने हाथों को उपर किया और वह अपने बातों से डॉन को समझाने की कोशिश की

डॉन ने अपने एक आदमी को इशारा किया ।

" जल्दी से चोपर मंगवाओ, सड़क से जाना हमारे लिए सुरक्षित नहीं है, और तुम निधि चुपचाप हमें इस बक्से को खोलने का पासवर्ड बताओ, मैं तुम्हें जिंदा छोड़ दूंगा "

" यही सही वक्त है सही फैसला लेने का, मैं तुम्हें पासवर्ड बता दूंगी और चाहो तो तुम मुझे मार भी सकते हो , पर क्या यह सही डिसीजन होगा, तुम्हारे लिए , और तुम्हारी बेटी के लिए, आज मैं ना सही पर कोई और एजेंट तुम्हें पकड़ लेगा , हो सकता है अगले दिन तुम किसी एनकाउंटर में भी मारे जाओ , अगर भी ना रुके तो फांसी भी हो सकती हैं, मुजरिम कितना भी ताकतवर क्यों ना हो वह कानून की हाथो से नहीं बच पाता "

निधि डॉन को समझाने की कोशिश कर रही थी पर डॉन उसकी एक भी बात नहीं सुन रहा था।

चौपर आ चुका था । डॉन के आदमी उसे चारों तरफ से घेरे हुए थे। डॉन की सुरक्षा करना उनका पहला कर्तव्य था‌। डॉन की बंदूक अभी भी निधि की तरफ थी। और निधि डॉन की आंखों में देख रही थी।

" यही सही वक्त है, मैं तुम्हें कुछ नहीं होने दूंगी, मुझ पर यकीन करो " निधि एक एक कर अपनी लाइन बोल रही थी और उसकी हर एक लाइन डॉन के कानों पर गहरा असर कर रही थी।

पर इससे पहले उसकी बातों का ज्यादा असर हो पाता डॉन ने उसके बाएं कंधे पर गोली मार दी और वहां से बाहर की ओर चल निकला।

" ये मीठी बातें मेरा दिमाग खराब कर देगी " डॉन बाहर निकलते हुए बड़बड़ाया। डॉन और उसके आदमी सीधे छत की ओर जा रहे थे।

" स्टुपिड " निधि ने अपने घाव को संभालते हुए कहा । गोली सिर्फ उसके कंधे को छूकर निकली थी।  निधि ने पास ही पड़ा माइक्रो फोन उठाया और स्पेस एकेडमी के अपने आदमियों को निर्देश दिया।

" चारों तरफ की घेराबंदी खोल दो "

निधि ने अपना पहना हुआ गाउन एक झटके से उतार दिया और अपनी स्पेस एकेडमी वाली ड्रेस में आ गई जो उसने गाउन के नीचे ही पहन रखी थी। स्पेस अकेडमी की यह ड्रेस उत्तम तकनीक से बनी हुई थी। ड्रेस बुलेट प्रूफ थी और छोटे छोटे हथियारों से लैस भी।

निधि ने अपने सेंडल को फर्श पर मारा जिससे उसके निकले हुए हील छोटे हो गए। निधि के लिए सैंडल भी उत्तम तकनीक के थे और अपने आकार को कम या ज्यादा कर सकते थे।

स्पेस अकैडमी के कुछ आदमी निधि तक पहुंच गए।

" माफ करना मैडम , हम उस आखिरी वाले आदमी को वापस आने से नहीं रोक सके, वह बच निकला"  एजेंट उस आदमी की बात कर रहे थे जो काफी घबराई हुई स्थिति में डान के पास पहुंचा था।

"इसीलिए तो मुझे तुम लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए "  निधि ने अपनी बात कही और उस आदमी के हाथों से गन लेते हुए डॉन के पीछे चली गई ।

डॉन छत पर पहुंच चुका था और निधि अभी रास्ते में थी । एक गलियारे से होते हुए निधि सीढ़ीयोंं तक पहुंची

सीढीयों के पास पहुंचने के बाद वह सीढीयो के साथ लगी पाइप के सहारे ऊपर की ओर तेजी से चढ़ी। ऊपर चढ़ने के लिए निधि ने निंजा तकनीक का उपयोग किया जो बिना सीडी पर कदम रखे पास की रेलिंग के सहारे ऊपर चढ़ने के लिए काम आती है । नीधि हर तरह के प्रशिक्षण में उन्नत थी ।

थोड़ी देर बाद वह छत पर थी जहां डॉन का चोपर नीचे उतरने ही वाला था । छत पर इस वक्त उसके साथ उसके चार और आदमी थे जबकि बाकी के आदमी पकड़े जा चुके थे ।

ऊपर जाते ही गोलीबारी शुरू हो गई । चारों आदमी निधी पर अंधाधुंध गोलियां बरसा रहे थे ताकि किसी तरह वह वहीं रुकी रहे और आगे ना आ पाए ।

निधि ने भी अपनी पिस्तौल से कुछ फायर किए । जवाबी कार्यवाही में निधि की गोलियों ने उसके 2 आदमियों को घायल कर दिया ।

चौपर लगभग बिल्डिंग के पास आ चुका था और उसने सीढ़ियां नीचे की ओर गिरा दी ।

दो आदमी अभी भी निधि पर फायर करे थे एक दाई और से तो एक बाई और से ।

निधि ने खुद को संभालते हुए दाएं और के आदमी पर फायर किया और उसे नीचे गिरा दिया ।

कुछ देर की मशक्कत के बाद बचे हुए आदमी को भी निधि खत्म करने में कामयाब हुई ।

सिढीया नीचे गिर चुकी थी डॉन उसके ऊपर चढ़ने के लिए तैयार था । इधर आदमियों से लड़ते वक्त निधि के पिस्तौल की गोलियां भी खत्म हो चुकी थी ।

निधि ने भी आगे बढ़ना शुरू किया । डॉन अपनी आंखों से उसे अपनी ओर आते देख रहा था पर वह निधि की चाल को समझ नहीं पा रहा था । पहले भी चाल समझने में डॉन काफी पीछे रह गया था और अब भी ।

अचानक थोड़ा और पास आते ही निधि ने दौड़ना शुरू किया और वह तेजी से डॉन की और लपकी ।

डॉन चौपर के इंतजार में छत के बिल्कुल किनारे पर खड़ा था निधि के लपकने के कारण दोनों बिल्डिंग से नीचे जा गिरे ।

नीचे स्विमिंग पूल था। ऊपर से नीचे दोनों स्विमिंग पूल में जा गिरे।

और यही नीधि की चाल थी । नीचे का पूरा क्षेत्र स्पेस एकेडमी के आदमियों से भरा पड़ा था । सब ने उनको चारों तरफ से घेर लिया । कुछ देर पहले जो डॉन घमंड से भरा पड़ा था अब वह बंदूको से गिरा हुआ है।

"यह तुमने सही नहीं किया " पानी में गिरे डॉन ने अपने होठों को बेचते हुए निधि को कहा

"मैंने तुम्हें समझाने की कोशिश की थी पर तुम नहीं समझे, अक्सर में हर किसी को सिर्फ एक ही मौका देती हूं संभलने का , बाद में जो मुझे करना होता है वह कर देती हूं चाहे वह सही हो या ना हो"

स्पेस एकेडमी के कुछ आदमी आकर डॉन को पकड़ लेते हैं ।

निधि का मिशन पूरा हुआ ।

****

उसी जगह

एक कार में जहां निधि अपने बाल सुखा रही थी ।

उसके पास से एक अधेड़ उम्र का आदमी 3-4 टावल लेकर खड़ा था ‌। यह आदमी निधि का पर्सनल केयर टेकर था जिसकी उम्र लगभग 60 से 65 साल के आसपास होगी ।

"एक और सफलता पूर्वक मिशन के लिए आपको बधाई मिस निधि "

"थैंक्स, स्पेस अकैडमी के हेडक्वार्टर से कोई खबर आई"

"हां आपको एक नया मिशन मिला है"

"मुझे कंप्यूटर दो"

अधेड़ उम्र वाला आदमी निधि को उसकी अटैची ला कर देता है जो कि उसका पर्सनल कंप्यूटर था । यह वही कंप्यूटर था जहां उसके सारे मिशन उसे मिलते थे ।

कंप्यूटर से 1 बिप की आवाज हुई प्लीज एंटर युवर पासवर्ड  ।

" नहीं पता, भाड़ में जाओ "

" पासवर्ड कन्फर्म मैसेजे इज रीडिंग "

I am confirmly confident to saying that you are selected for a new mission of space academy. Your name for this mission is same and you have only 7 days for solving this mission . Let's take the mission and complete it on time. your care taker mr.dev Know all the detail about it. check it and start your work

thank you

and please change your password ...

एक और बीप की आवाज होती है और आने वाला मैसेज खत्म हो जाता ‌

"मिशन की जानकारी क्या है" निधि ने अपने केअर टक्कर की ओर देखा जिसका नाम मिस्टर देव था ।

"हाल फिलहाल में न्यूयॉर्क में एक हादसा हुआ है जिसमें एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त पाई गई, उसी का केस है"

"ठीक है मुझे इसकी बाकी की जानकारी बाद में देना, यह बताओ जाना कब है "

"कल सुबह 4:00 बजे की ही फ्लाइट है, यानी ठीक अब से 5 घंटे बाद "

"तैयारियां करो"

निधि ने आर्डर दिए । पर केयर टेकर अभी भी रुका हुआ था । जैसे वह कुछ सोच रहा था या फिर कुछ कहने की कोशिश करता लग रहा था जिसे वह कह नहीं पा रहा था ।

"क्या बात है?" निधि ने अपने केयरटेकर को हैरान परेशान देख कहा।

"वो... उसने आपको याद किया है"

"कब"

"आज ही...."

"ठीक है मिलने की तैयारी करो मेरे पास अभी भी 5 घंटे बचे हैं"

"जी मैडम"

केयर टेकर बोलता है और बाहर कि ओर निकल जाता है ।

निधि अभी भी अपने बालों को सुखा रही थी । के.टे. के जाने के बाद उसके बालों को सुखाने की गति कम हो गई और वह खुद को शीशे में देखते हुए कुछ सोच विचार में पड़ गई।

कुछ पुरानी यादें

बचपन की यादें

बहुत पुरानी यादें

उसके चेहरे को देख कर बता पाना मुश्किल था कि वह क्या सोच रही थी और क्या नहीं पर जो भी हो उसके विचार उसके चेहरे को एक अलग रूप दे रहे थे। उसके चेहरे पर एक अलग तरह की मायूसी और उदासी थी जो उसके मक्खन जैसे कोमल चेहरे को बदरंग बना रही थी ‌।

स्पेस एकेडमी के हेड क्वार्टर में फिर से एक बार निधि का बोलबाला था । निधि को एक और मिशन में कामयाबी मिली । यह खबर स्पेस अकैडमी के मुखिया कैप्टन रोड तक भी पहुंचती है जिसे सुनने के बाद उनके मुंह से बस एक ही वाक्य निकलता ।

" *अंधेरा अभी भी घना है, इंतजार रहेगा अगली सुबह का* "

अब अगले पार्ट में

*memories of voksvar*

_______________________

_______________________

No comments:

Post a Comment